बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खैर ने कहा- काशी आकर मन प्रसन्न हो जाता
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खैर ने कहा- काशी आकर मन प्रसन्न हो जाता है। शुक्रवार को अभिनेता अनुपम खेर काशी पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। शिव मंत्र का जप करते हुए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। उनके के साथ ज्योतिषाचार्य चंद्रमौली भी रहे।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद अनुपम खैर संकटमोचन हनुमान मंदिर भी पहुंचे। वहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में दर्शन के दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और कुछ समय तक ध्यान भी किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









