मैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं’, दिशा पाटनी को डेट करने की खबरों पर सिंगर तलविंदर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

Feb 6, 2026 - 08:33
 0  0
मैं अभी प्यार में पड़ रहा हूं’, दिशा पाटनी को डेट करने की खबरों पर सिंगर तलविंदर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

पंजाबी सिंगर तलविंदर इन दिनों अपने गानों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। तलविंदर का नाम इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि दिशा पाटनी तलविंदर को डेट कर रही हैं। अब डेटिंग की खबरों पर तलविंदर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। जानिए तलविंदर ने दिशा को डेट करने पर क्या कुछ कहा?हम एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में तलविंदर ने डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उनकी दिशा पाटनी से मुलाकात कब हुई थी। सिंगर ने बताया कि उनकी और दिशा की मुलाकात हाल ही में हुई है। उनकी जान-पहचान नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से ठीक पहले शुरू हुई थी। ये एक सामान्य दोस्ती के रूप में शुरू हुई थी। डेटिंग की खबरों पर सिंगर ने कहा कि हम अभी भी एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर लोग अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने दूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0