विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन में आज पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा,

Jan 10, 2026 - 08:08
 0  0
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन में आज पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा,

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन में आज पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा, यानी एक ही दिन में दो मैच होंगे। दिन के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन के शुरुआती 11 मैच इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वहीं, दिन के पहले मैच में गुजरात जायंट्स (GG) और यूपी वॉरियर्ज (UPW) की टीमें भिड़ेंगी। यह मैच दोपहर 3:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह इस सीजन का पहला मुकाबला होगा। टीम की कप्तानी जेमिमा रॉड्रिग्ज कर रही हैं। वहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का यह दूसरा मैच होगा। मुंबई को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

MI-DC का पलड़ा अब तक बराबर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन बराबरी का रहा है। मुंबई इंडियंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को भी 4 मुकाबलों में जीत मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0