दिव्या यादव दुर्ग छत्तीसगढ़ की बेटी ने दी दमदार प्रस्तुति, किए राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम

Jun 12, 2025 - 16:48
 0  1
दिव्या यादव दुर्ग छत्तीसगढ़ की बेटी ने दी दमदार प्रस्तुति, किए राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम

दुर्ग। दाजर्लिंग शहर के मॉल रोड स्थित गोरखा आडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता आल इण्डिया नेशनल डांस म्युजिक इंस्ट्रुमेंट एवं फाइन आर्ट फेस्टिवल का आयोजन 30 मई से 2 जून तक किया गया। यह आयोजन कत्थक रॉकर्स संस्था के डायरेक्टर चेतन बोरकर द्वारा वर्ष 2018 से तारंगण एवं नृत्या रंजन नामो से देश के विभिन्न शहरों में प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष दुर्ग शहर के निशा नृत्य कला की छात्रा दिव्या यादव ने 30 मई को सब-जूनियर केटेगरी में एकल कत्थक नृत्य में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु नृत्य रंजनी पुरस्कार प्राप्त किया और आगामी वर्ष के प्रतियोगिता के हेतु सीधी एंट्री प्राप्त की। दिव्या यादव  ने इसके बाद दो जून को सब जूनियर युगल-सेमी क्लासिकल (कत्थक) में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपने गुरू अरुणिमासेन अनामिका सेन तथा अपने पिता उमेष यादव माता-इद्राणी यादव सहित पूरे परिवार जन एवं शहर का नाम रोशन किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0