अब दुर्ग जिले की नई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी होंगी...

दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को सीजीपीएससी का सेक्रेटरी बना दिया गया है। दुर्ग संभागायुक्त की जिम्मेदारी सत्यनारायण राठौर को सौंपी गई है।

Apr 4, 2025 - 14:59
 0  2
अब दुर्ग जिले की नई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी होंगी...

छत्तीसगढ़ सरकार ने दुर्ग जिले में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। अब दुर्ग जिले की नई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी होंगी। वो 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और जांजगीर कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। इसके साथ ही दुर्ग संभागायुक्त की जिम्मेदारी आईएएस सत्यनारायण राठौर को दी गई है। भिलाई कमिश्नर को बदला गया है। अब 2018 बैच के आईएएस डीके ध्रुव भिलाई के कमिश्नर होंगे।

राज्य सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। बुधवार रात को 88 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया। इसमें 19 जिलों के कलेक्टर और कमिश्नर बदले गए हैं। दुर्ग जिले की प्रशासनिक सर्जरी में वैशाली नगर रिकेश सेन का बड़ा हाथ है। ट्रांसफर आदेश के कुछ समय पहले ही रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव सहित अन्य से मुलाकात कर उन्हें एक फाइल दी थी, जिसमें जिले के अधिकारियों के बारे में जानकारी दी गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0