द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे नजर आए। शो में मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ मेहमान बनकर पहुंचे
द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे नजर आए। शो में मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ मेहमान बनकर पहुंचे। शो के दौरान निरहुआ ने एक पुराना किस्सा बताया कि कैसे मनोज तिवारी ने एक फिल्म की कास्टिंग बदल दी और रवि किशन को विलेन बनवा दिया था।
निरहुआ ने बताया कि जब एक राजनेता का बेटा फिल्मों में लॉन्च हो रहा था, तब पवन सिंह ने उस फिल्म में विलेन का रोल करने की हामी भर दी थी। इसके बाद पवन की मुलाकात निरहुआ से हुई। निरहुआ ने उनसे पूछा कि उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी है या नहीं। इस पर पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी कहानी नहीं सुनी है।
निरहुआ ने उन्हें बताया कि फिल्म में विलेन की बहुत ज्यादा पिटाई होगी। यह सुनकर पवन सिंह परेशान हो गए और उन्होंने निरहुआ से मदद मांगी। वहीं, जब दोनों फिल्म के मेकर्स के पास गए, तो पवन ने मेकर्स को यह आइडिया दिया कि फिल्म में दो विलेन होने चाहिए। इस तरह पवन सिंह के साथ निरहुआ भी फिल्म में विलेन के तौर पर आ गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









