PBKS का जलवा बरकरार: मुंबई को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा

आईपीएल 2026 के मैच 24 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की शानदार साझेदारी ने 196 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया।

Apr 17, 2026 - 11:52
 0  1
PBKS का जलवा बरकरार: मुंबई को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा
प्रभसिमरन-श्रेयर की साझेदारी ने छीनी MI की जीत, डी कॉक का शतक गया बेकार

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए एक रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS ने यह मुकाबला 21 गेंद बाकी रहते ही अपने नाम कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव को आउट कर टीम को 12/2 के स्कोर पर ला खड़ा किया।

इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला और टीम को संकट से उबारा। उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। नमन धीर ने भी 31 गेंदों में 50 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। दोनों के बीच 122 रन की अहम साझेदारी हुई।

अंत के ओवरों में अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लेकर मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोका, लेकिन डी कॉक की बदौलत टीम 195/6 तक पहुंचने में सफल रही।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पहले ही ओवर में 21 रन बटोरकर टीम ने अपने इरादे साफ कर दिए।

हालांकि शुरुआती झटकों के बाद प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच 139 रन की मैच जिताऊ साझेदारी हुई।

प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

मुंबई के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर विकेट लेने में नाकाम रहे और अपने 4 ओवर में 41 रन खर्च किए। शार्दुल ठाकुर ने अय्यर का विकेट जरूर लिया, लेकिन तब तक मैच PBKS के पक्ष में जा चुका था।

अंत में मार्कस स्टोइनिस ने लगातार दो चौके लगाकर टीम को 16.3 ओवर में जीत दिला दी।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने 5 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की यह 5 मैचों में चौथी हार है, जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0