Anti Narcotics Task force की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर वर्ष 2026 के प्रारंभ से अभी तक में कुल  27 वी कार्यवाही

Feb 2, 2026 - 17:29
Feb 2, 2026 - 17:30
 0  2
Anti Narcotics Task force की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर वर्ष 2026 के प्रारंभ से अभी तक में कुल  27 वी कार्यवाही



⚫थाना कोमाखान में कुल 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 12,50,000 रुपए जब्त।

⚫अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते ओडिशा निवासी 4 अंतरराज्यीय तस्कर एवं रायपुर निवासी मुख्य खरीददार पुलिस की गिरफ्त में।

⚫ नकद 234100 के साथ परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG 10 AS 9099 कीमती पाॅंच लाख रूपये जब्त।

⚫साल 2026 में अब तक 2123.716  किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त, 68  गिरफ्तार जिनमें से  55 गिरफ़्तार आरोपी राज्य के बाहर के।

महासमुंद: दिनांक 02.02.2026  Anti Narcotics Task Force द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं  विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है , जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए दिनांक 01/02/2026 को आरोपी के संयुक्त कब्जे से  मादक पदार्थ गांजा 25 किग्रा किमती 12,50,000 रूपए, परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG 10 AS 9099  किमती करीबन पाॅंच लाख रूपये, 05 नग अलग-अलग कम्पनी के मोबाईल फोन कीमती 31000 हजार रूपये, नगदी रकम 203100 रूपये को जप्त किया गया है।  प्रकरण में छत्तीसगढ के रायपुर शिवनगर शितला मंदीर के पास आजाद चाौक  निवासी बंशी साहू पिता प्रेमलाल साहू मुख्य खरीददार पुलिस की गिरफ्त में।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(B) (ii) (C), 29 नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिर० किया जाकर सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा नेटवर्क से जुडे़ अन्य संलिप्त व्यक्तियों, वित्तीय लेन-देन एवं संपत्तियों की पहचान कर आगे वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को गोपनीय रूप से पुलिस/एएनटीएफ को उपलब्ध कराये। सूचनादाता की जानकारी गोपनीय रखी जावेगी।
 
गिरफतार आरोपियो का नाम
01 प्रशांत नंदा पिता अंडरिया नंदा पता रंगाली जिला बंलागीर उडीसा।
02 संजय नाग पिता पार्थव नाग पता गंडा पतरापाली, जिला बंलागीर उडीसा।
03 दीपक महानंद पिता खुशीराम महानंद जिला बंलागीर उडीसा एवं 
04 शंकर हरपाल पिता कंदन पता गंडा पतरापाली जिला बंलागीर उडीसा।
05 बंशी साहू पिता प्रेमलाल साहू निवासी शिवनगर शितला मंदीर के पास आजाद चाौक रायपुर  छत्तीसगढ ।

जप्त सम्पत्ती:-
01 कुल 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 12,50,000 रुपए ।
02 परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन  टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG 10 AS 9099 कीमती पाॅंच लाख रूपये  ।
03 05 नग अलग-अलग कम्पनी के मोबाईल फोन कीमती 31000 हजार रूपये ।
04 नगदी रकम 203100 रूपये को जप्त ।
कुल जुमला कीमती 1984100 लाख रूपये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0