रायपुर जिले में 5.42 लाख मतदाताओं के पास अब 14 फरवरी तक का ही समय है जिसमें वे अपने नाम को वापस मतदाता सूची में जुड़वा सकते
रायपुर जिले में 5.42 लाख मतदाताओं के पास अब 14 फरवरी तक का ही समय है जिसमें वे अपने नाम को वापस मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसमें 4.22 लाख वोटर ऐसे हैं जिनके नाम, उम्र, पिता का नाम, लिंग या अन्य कोई जानकारी में गड़बड़ी है। इसके अलावा 1.33 लाख वोटर ऐसे हैं जिनके 2003 और 2025 के दस्तावेज मैच नहीं कर रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि इसमें 90 फीसदी मतदाताओं तक सूचना पहुंचा दी गई है कि उन्हें 14 फरवरी तक गड़बड़ी को सुधरवाना है। अफसरों ने साफ कर दिया है कि तय समय के बाद किसी भी तरह की त्रुटि सुधारने का मौका नहीं मिलेगा। क्योंकि इसी महीने 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
सुनवाई में अभी भी नहीं पहुंच रहे मतदाता
प्रशासन भले ही बार-बार दावा कर रहा है कि जिन लोगों के नाम काटे गए हैं उनको सूचना और नोटिस पहुंचा दी गई है। लेकिन सूचना मिलने के बावजूद लोग अभी भी सुनवाई में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यह भी तय है कि राज्यभर में सबसे ज्यादा रायपुर जिले में ही मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। अभी प्रदेशभर में रायपुर जिला नोटिस देने के मामले में भी टॉप पर है। अंतिम प्रकाशन के बाद भी मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा।
महिला वोटरों के ज्यादा नाम कटे रायपुर जिले की 7 विधानसभा में 18.92 लाख वोटर हैं। इसमें 5.42 मतदाताओं को दस्तावेजों के साथ अपना सत्यापन करवाना है। बाकी मतदाताओं के नामों में कोई विवाद नहीं है और प्रारंभिक मतदाता सूची में उनके नाम का प्रकाशन कर दिया गया है। दैनिक भास्कर की पड़ताल में पता चला है कि 5.42 लाख मतदाताओं में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। विधानसभावार महिला मतदाताओं के नाम ज्यादा कटे हैं।
तत्काल सुधार लें गड़बड़ी अभी जिन लोगों को नोटिस दी गई है उनके पास 14 फरवरी तक सत्यापन करवाने का मौका है। 15 से 20 फरवरी तक प्रशासनिक काम होंगे। 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसलिए जिनके पास भी नोटिस या सूचना है वे तत्काल अपनी गड़बड़ियों को सुधार लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









