छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे- 30 पर युवक ने टंकी पर युवती को बैठाकर बाइक चलाई

Feb 8, 2026 - 17:41
 0  0
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे- 30 पर युवक ने टंकी पर युवती को बैठाकर बाइक चलाई

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे- 30 पर युवक ने टंकी पर युवती को बैठाकर बाइक चलाई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक 1 हजार रुपए का चालान काटा है।

मामला चारामा जैसाकर्रा के पास का है। यातायात पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो करीब 3 महीने पुराना बताया जा रहा है। मामले पर संज्ञान लेते हुए कांकेर पुलिस ने युवक परमेश्वर विश्वकर्मा (29), निवासी मालगांव छोटेपारा के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने दुधावा थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 7 फरवरी 2026 को परमेश्वर विश्वकर्मा के खिलाफ 112/183(1) एमवी एक्ट के तहत 1000 रुपए का चालान किया। युवक जिस बाइक (CG 19 BU 9490) पर युवती को सामने बैठाकर वाहन चला रहा था, उसी पर यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0