छत्तीसगढ़ में मौसम के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी

Feb 8, 2026 - 09:18
Feb 8, 2026 - 09:18
 0  0
छत्तीसगढ़ में मौसम के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी

छत्तीसगढ़ में मौसम के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में रात के समय अच्छी ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर की बात की जाए तो यहां दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 7 दिनों तक किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं।

आज (8 फरवरी) प्रदेश के कुछ इलाके में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। राजधानी रायपुर में हल्का धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रह सकता है। एक दिन पहले सबसे अधिक तापमान 31.2°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0