राजनांदगांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
राजनांदगांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। ये सभी पिछले 8 महीनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यह घटना 23 मई 2025 की है। पत्नी से सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष अमोरिया, आकाश मरकाम, भैयालाल और उनके अन्य साथियों ने मिलकर पति दीपेश ढीमर पर जानलेवा हमला किया था।
आरोपियों ने दीपेश को जान से मारने की नीयत से हाथ-मुक्कों और चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दीपेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 296, 351(2), 191(2), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 7 फरवरी को घेराबंदी कर आकाश मरकाम (19), भैयालाल महिलांगे (19) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने बताया कि टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









