म्यूजिकल प्रोजेक्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी अलीजेह अग्निहोत्री, ऑस्कर विजेता फिल्म का है रीमेक

Jan 2, 2026 - 08:48
 0  0
म्यूजिकल प्रोजेक्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी अलीजेह अग्निहोत्री, ऑस्कर विजेता फिल्म का है रीमेक

साल 2014 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म 'ला फैमिली बेलियर' का हिंदी रीमेक बनने वाला है। खबर है कि निर्माताओं ने इस म्यूजिकल फिल्म के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी और अलीजेह अग्निहोत्री को कास्ट किया है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल करने वाले हैं। इसकी शूटिंग जून से अगस्त के बीच शुरू हो सकती है।

क्या है 'ला फैमिली बेलियर' की कहानी?

'ला फैमिली बेलियर' एक कॉमेडी फिल्म है जिसके निर्देशक एरिक लार्टिगाउ हैं। इसकी कहानी 16 साल की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। लड़की अपने मूक-बधिर माता-पिता की देखभाल करती है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके म्यूजिक टीचर को उसकी खूबसूरत गाने की आवाज का पता चलता है। लड़की को अपने सपने को पूरे करने और अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बीच चुनाव करना होता है। 'ला फैमिली बेलियर' ने 2022 में 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) में बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0