बलौदाबाजार जिले में एक युवक को युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Feb 7, 2026 - 17:51
 0  0
बलौदाबाजार जिले में एक युवक को युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

बलौदाबाजार जिले में एक युवक को युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सिविल लाइन निवासी निखिल ठाकुर (29) के रूप में हुई है। मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके का है।

यह मामला 6 फरवरी 2026 को सामने आया, जब पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी निखिल ठाकुर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक की है। इससे उसकी पारिवारिक छवि खराब हो रही थी। उसे सार्वजनिक बदनामी का सामना करना पड़ रहा था।

जान से मारने की दी धमकी

युवती के मना करने के बावजूद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर तस्वीरें अपलोड करना जारी रखा। जिससे पीड़िता को मानसिक परेशानी हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। फिर आरोपी निखिल ठाकुर को हिरासत में ले लिया।

बदनाम करने के लिए डाली तस्वीरें

पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती को बदनाम करने के इरादे से उसकी निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करने की बात स्वीकार की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0