न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए अपनी टीम अनाउंस कर दी

Dec 24, 2025 - 08:18
 0  0
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए अपनी टीम अनाउंस कर दी

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए अपनी टीम अनाउंस कर दी है। 15 सदस्यीय युवा वनडे टीम की कप्तानी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल करेंगे। वहीं दिग्गज केन विलियमसन और रेगुलर कैप्टन मिचेल सैंटनर को आराम दिया गया। हालांकि, सैंटनर टी-20 सीरीज में कप्तानी करेंगे।

नए प्लेयर्स को मौका न्यूजीलैंड ने वनडे टीम में ज्यादातर नए प्लेयर्स को मौका दिया। इनमें आदी अशोक, कृश्चन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकरी फॉल्क्स, निक केली, जैडन लेनोक्स और माइकल रे शामिल हैं। अनुभवी खिलाड़ियों में ब्रेसवेल के अलावा डेवोन कॉन्वे, काइल जैमिसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और विल यंग हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0