छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हेरोइन लाकर रायपुर में बेचने की फिराक में घूम रहे 2 ड्रग तस्करों को रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने पकड़ा

Jan 8, 2026 - 18:58
 0  0
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हेरोइन लाकर रायपुर में बेचने की फिराक में घूम रहे 2 ड्रग तस्करों को रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने पकड़ा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हेरोइन लाकर रायपुर में बेचने की फिराक में घूम रहे 2 ड्रग तस्करों को रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने पकड़ा है। पहले पुलिस को चकमा देने के लिए अलग-अलग दिशा में भागे, लेकिन एएसपी की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दुलना तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला गोबरा नवापारा थाना इलाके का है। गिरफ्तार आरोपियों में इमरान खान और पुरुषोत्तम साहू शामिल है। अफसरों ने ड्रग तस्करों और सप्लायरों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

6 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा बरामद

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि, आरोपियों ने धमतरी से आने और माल बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात स्वीकार की है। आरोपियों से 6 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ से ज्यादा की नशीली सामग्री

साल 2025 में रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय चलाकर ड्रग्स और नशीली सामग्री बेचने वाले आरोपियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की है। साल 2025 में नारकोटिक्स के 271 प्रकरण दर्ज किए। इसमें 445 आरोपियों को पकड़ा। इनसे 2 करोड़ 78 लाख से ज्यादा का ड्रग्स और नशीली सामग्रियों को जब्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0