छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई

Feb 2, 2026 - 09:19
 0  0
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान आगजनी की घटना भी हुई, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और आग लगा दी। वहीं, तीन से चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है। हालात को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान एक जवान घायल हुआ है। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। देर रात IG मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद माहौल शांत है लेकिन कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम गांव में मौजूद है।

मामला मंदिर तोड़ने से जुड़ा है। जेल से छूटे आरोपियों और शिकायकर्ता के बीच मारपीट हुई है।

लूटपाट-मारपीट से जुड़ा मामला

दरअसल, हथखोज गांव में करीब चार महीने पहले कुछ अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो राहगीरों से लूटपाट और मारपीट करते दिखे थे। इसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने के बाद शिकायतकर्ता के साथ मारपीट

जेल से छूटने के बाद रविवार (1 फरवरी) सुबह 11 बजे आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते यह मामला दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हथियारों से हमला किया।

आरोपियों के घरों में लगाई आग

इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में तीन से चार गाड़ियां भी जल गई।

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी संख्या में बल तैनात किया है। कल रात फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0