राजधानी के मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क वसूली के विरोध में बुधवार शाम रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया
राजधानी के मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क वसूली के विरोध में बुधवार शाम रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर बिना पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराए जबरन शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महापौर पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘वसूली दीदी’ तक कह दिया। उनका कहा कि तेलीबांधा तालाब आम नागरिकों के लिए विकसित एक सार्वजनिक स्थल है, जहां लोग टहलने और परिवार के साथ समय बिताने आते हैं। ऐसे स्थान को कमाई का जरिया बनाना गलत है।
कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब वहां व्यवस्थित पार्किंग की कोई सुविधा ही नहीं है, तो शुल्क किस आधार पर वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या अब सड़क किनारे वाहन खड़ा
कांग्रेस ने इस कार्रवाई को भाजपा की “वसूली नीति” करार देते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार में हर सार्वजनिक स्थान को राजस्व का साधन बनाया जा रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि पार्किंग शुल्क तत्काल वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ये नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, पंकज शर्मा, आकाश तिवारी, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने कहा कि जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर वह सड़क से सदन तक लगातार आवाज उठाती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









