छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा

Jan 23, 2026 - 09:20
 0  0
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसके बाद अगले दो दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ गया है, जिससे प्रदेश में तेज ठंड या शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0