छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक शीतलहर चलने की संभावना

Jan 18, 2026 - 08:18
 0  0
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक शीतलहर चलने की संभावना

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें ताे प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.7°C जगदलपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर देखा गया।

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस ) एक्टिव है। यह सिस्टम अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। ऊपरी हवा में तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो ठंडी हवा को मध्य भारत तक पहुंचा रही हैं।

उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में रात और सुबह ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। इसी वजह से कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। जैसे-जैसे यह सिस्टम कमजोर पड़ेगा, ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0