छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना

Jan 31, 2026 - 08:09
 0  0
छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के जिलों में आज एक-दो स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान विजिबिलिटी कम रह सकती है।

प्रदेश में अगले 3 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। रायपुर में हल्की धुंध छाई रह सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0