कौन हैं उस्मान तारिक? जिन्हें PAK कप्तान ने बताया ‘ट्रंप कार्ड’, स्पिनर के अजीबोगरीब एक्शन पर भी उठे हैं सवाल

Feb 12, 2026 - 08:26
 0  0
कौन हैं उस्मान तारिक? जिन्हें PAK कप्तान ने बताया ‘ट्रंप कार्ड’, स्पिनर के अजीबोगरीब एक्शन पर भी उठे हैं सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट का एक नया नाम चर्चा में आ गया है- उस्मान तारिक. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उन्हें टीम का ‘ट्रंप कार्ड’ बताया है. ऐसे में अब सवाल उठ रहे है कि आखिर कौन हैं उस्मान तारिक? आइए जानते हैं..

कौन हैं उस्मान तारिक?

उस्मान तारिक पाकिस्तान के उभरते हुए गेंदबाजों में से एक हैं, जिन्होंने हाल ही में घरेलू टूर्नामेंट और टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने यूएसए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. साथ ही साथ अब तक खेले गए 23 टी20 मुकाबलों में उन्होंने हर मैच में विकेट चटकाए हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत वेरिएशन और दबाव के पलों में विकेट निकालने की क्षमता मानी जाती है. लेकिन सबसे खास बात है कि तारिक का अजीबोगरीब एक्शन बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बनता रहा है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0