रायपुर के फाफाडीह स्थित शराब भट्टी के पास बुधवार देर रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई

Jan 8, 2026 - 18:59
 0  0
रायपुर के फाफाडीह स्थित शराब भट्टी के पास बुधवार देर रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई

रायपुर के फाफाडीह स्थित शराब भट्टी के पास बुधवार देर रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। गाल और पेट में 6 से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान अमर लोहार (29) के रूप में हुई है। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, आधी रात पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शराब भट्टी के पास सड़क किनारे युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल उसे मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शरीर पर मिले चाकू के कई निशान

शुरुआती जांच में सामने आया है कि, अमर लोहार के गाल, पेट, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के गहरे निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ वार किया। पुलिस को मामला आपसी विवाद या पुरानी रंजिश से जुड़े होने की आशंका है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, फोरेंसिक टीम सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है।

उन्होंने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में देवेंद्र नगर और एसीसीयू की टीम जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0