दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश; उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

Jun 21, 2025 - 17:09
 0  1
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश; उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दिल्ली के कई हिस्सों, विशेष रूप से दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखी गई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है।

दो-तीन दिन में मानसून पहुंचने की उम्मीद
मानसून एक्सप्रेस के अगले दो से तीन दिन में दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उतराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

चलेगी तेज हवा
ऐसे में यह पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और दिल्ली के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इस तरह से मानसून अपने तय समय से पहले दिल्ली में दस्तक दे देगा। दिल्ली में तीन दिन का बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। जबकि 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी जिसकी रफ्तार बढ़कर 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0