टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने महादेव ऐप की तर्ज पर बुक बनाकर प्रदेशवासियों को सट्टा खिलाने वाले नए सिंडिकेट का खुलासा किया
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने महादेव ऐप की तर्ज पर बुक बनाकर प्रदेशवासियों को सट्टा खिलाने वाले नए सिंडिकेट का खुलासा किया है। ये आरोपी 'jmdbet777.com'-’Classic777.com’ ऐप पर दांव लगवाते और लोगों को सट्टा खिलाते थे। इन ऐप में 40 से ज्यादा गेम्स हैं।
रायपुर पुलिस ने 31 जनवरी को 'jmdbet777.com'-’Classic777.com’ बुक से सट्टा खिलाने के आरोप में दुर्ग निवासी रखब देव पाहुजा, रायपुर के रहने वाले पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, कमल राघवानी, सचिन जैन और बिलासपुर निवासी दीपक अग्रवाल को पकड़ा है।
इन आरोपियों से पुलिसकर्मियों ने 37 लाख 50 हजार रुपए कैश, 10 मोबाइल, 3 कार जब्त की है। आरोपियों से जब्त राशि और सामान की कीमत 95 लाख रुपए बताई जा रही है।
सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के सिंडिकेट में दुर्ग निवासी रवि सोनकर, रायपुर निवासी नितिन मोटवानी, नागपुर का रहने वाला अंकित भी शामिल है। फरार आरोपियों की तलाश में एसीसीयू की टीम जुटी हुई है।
अब जानिए किसके पास क्या जिम्मेदारी थी
रवि सोनकर, नितिन मोटवानी और अंकित सिंडिकेट को आईडी प्रोवाइड करवाते थे, जबकि रखब देव पाहुजा और पीयूष जैन मास्टर आईडी होल्डर के साथ-साथ आईडी डिस्ट्रीब्यूटर की भूमिका में थे। वहीं, जितेंद्र कृपलानी, सचिन जैन, कमल राघवानी और दीपक अग्रवाल लोकल स्तर पर आईडी डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम कर रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









