छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Feb 8, 2026 - 09:20
 0  0
छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत में हो गई। वह लिव-इन पार्टनर साथ पी रहे थी। इस दौरान गर्लफ्रेंड के नाक से खून निकलने लगा। हालत बिगड़ने पर बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड का नाम राजिंदर कौर (35) है। वह लिव-इन पार्टनर राजा नाथ (नाग) के सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में तीन साल से रह रही थी। राजिंदर शादीशुदी थी और उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन वह पत्नी को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी।

जांच में सामने आया है कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में अक्सर विवाद होता था। ऐसे में राजिंदर के परिजनों में हत्या की आशंका जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस पूरे मामले में भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, राजिंदर कौर का राजा नाथ के साथ प्रेम संबंध था। दोनों साथ रहते थे। 5 फरवरी की रात दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान अचानक राजिंदर के नाक से ब्लड आने लगा। किसी तरह उन्होंने ब्लड रोकने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और राजिंदर की हालत बिगड़ने लगी।

इसके बाद राजा नाथ की मां ने राजिंदर को जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 फरवरी को मौत की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजिंदर कौर की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी देर से दी गई। राजिंदर की भांजी कृतिका ने बताया कि राजा नाथ की मां ने उन्हें 6 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे घटना की जानकारी दी।

परिजनों का कहना है कि राजिंदर कौर और राजा नाथ के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी राजिंदर घर आती थी, उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई देते थे। ऐसे में परिवार को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।

पति बोला- 15 दिनों से नहीं आई थी घर

बेटी परमजीत सिंह और बेटा आदित्य सिंह ने कहा कि मां उनसे रोज बात करती थी और किसी बड़ी परेशानी का जिक्र नहीं करती थी। बेटे ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले।

पति हरविंदर सिंह ने बताया कि बच्चों से मिलने के वह आती-जाती रहती थी। लेकिन पिछले 15 दिनों से वो नहीं आई थी। वो लगातार संपर्क में रहती थी। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। इधर, पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

भट्टी थाना टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। 6 फरवरी को जिला अस्पताल में बॉडी लाया गया था। फिलहाल, लीव इन पार्टनर अभी तक सामने नहीं आया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0