छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए

Jan 30, 2026 - 18:34
 0  0
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में अश्लील नृत्य को कला बताने के बयान से पहले ही विवादों में घिरे मंत्री ने अब प्लास्टिक बोतलों में बिकने वाली शराब को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिस पर सियासी और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

गुरुवार को कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद जब मंत्री रामविचार नेताम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, जब उनसे पर्यावरणविदों द्वारा प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचने से कैंसर होने की आशंका जताने के संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि प्लास्टिक की बोतल वाली शराब पीने से कैंसर होता है या कांच की बोतल में, उन्हें यह जानकारी नहीं है। अनुभव लेने के बाद ही इस विषय पर कुछ कह पाएंगे।

मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य सरकार ने शराब को प्लास्टिक बोतलों में बेचने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद पर्यावरणविदों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि प्लास्टिक बोतलों में रखी शराब स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है और इससे कैंसर जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ सकती है। मंत्री की टिप्पणी को विपक्ष ने गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। मंत्री रामविचार नेताम का बयान एक बार फिर सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा करता नजर आ रहा है और विपक्ष को हमला बोलने का नया मौका मिल गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0