रायपुर के शताब्दी नगर कॉलोनी में कुत्ता घुमाने से मना करने पर विवाद हो गया

Feb 7, 2026 - 08:07
 0  0
रायपुर के शताब्दी नगर कॉलोनी में कुत्ता घुमाने से मना करने पर विवाद हो गया

रायपुर के शताब्दी नगर कॉलोनी में कुत्ता घुमाने से मना करने पर विवाद हो गया। 3 लोगों ने प्राइवेटकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है।

पीड़ित सुभादिप चक्रबर्ती ने बताया कि, वो शताब्दी नगर में रहता है। 5 फरवरी 2026 की रात करीब 10.45 बजे वो कॉलोनी में टहल रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति अपने कुत्ते को घुमा रहा था। पीड़ित ने कुत्ते के काटने की आशंका जताते हुए उसे सावधानी बरतने को कहा। इस बात पर आरोपी उससे बहस करने लगा।

रात करीब 11 बजे जब पीड़ित अपने किराए के मकान से स्कूटी लेकर बाहर निकल रहा था। तभी कॉलोनी के तीन लोग शताब्दी नगर के पास पहुंचे। तीनों ने “तू मेरे कुत्ते को काटेगा बोलेगा” कहते हुए गालियां दी। एक राय होकर हाथ-मुक्के और लातों से मारपीट की। हमले में पीड़ित के बाएं पैर, कमर और दाहिने गाल में चोट आई।

मारपीट की जानकारी पीड़ित ने अपनी पत्नी जॉली चक्रवर्ती को दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। पीड़ित ने 6 फरवरी को घटना की शिकायत पुलिस से की है।

आरोपियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों की शिनाख्त करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0