छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने वाले कथित हिंदूवादी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Jan 14, 2026 - 19:12
 0  0
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने वाले कथित हिंदूवादी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने वाले कथित हिंदूवादी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजीव शर्मा (42) ने महिला के लापता पति को ढूंढने के बहाने पहले परिचय बढ़ाया, जिसके बाद मोबाइल से बात कर उससे दोस्ती की।

इसके बाद उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला जब प्रेग्नेंट हुई, तो धमकी देकर उसका गर्भपात भी करा दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। परेशान महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पति को ढूंढने दिलाया था भरोसा

राजकिशोर नगर सक्ती चौक निवासी आरोपी राजीव शर्मा (42) खुद को हिंदूवादी और धार्मिक संगठन का पदाधिकारी बताकर गाड़ी में पदनाम का प्लेट लगाकर घूमता था। महिला ने 12 जनवरी को उसके खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 2003 में शादी हुई थी और दो बच्चे हैं। उसका पति वर्तमान में गायब है। वह उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान सहेली के माध्यम से राजीव शर्मा से उसकी पहचान हुई। उसने महिला के पति को ढूंढने में मदद करने का भरोसा दिलाया और मोबाइल से बातचीत करने लगा। साथ ही मिलते जुलते भी रहा।

शादी करने दिया झांसा, धमकी देकर गर्भपात भी कराया

महिला ने बताया कि बातचीत के दौरान वह परिस्थितियों का फायदा उठाया और प्रेम का इजहार कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया। महिला उसपर भरोसा करने लगी। 2022 में राजीव शर्मा उसे अपने घर राजकिशोर ले गया और डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला उससे शादी के लिए बोली तो वह उसके बच्चों को हत्या करवाने की धमकी देने लगा। इस बीच उसने डरा धमकाकर कई बार रेप किया। पहली बार गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। बाद में गर्भ ठहरने से एक बेटे का जन्म हुआ।

किसी से शिकायत करने पर उसे भी अपहरण कर मरवा देने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने टीम तैयार कर आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार को उसे धारा 294, 506, 323, 376(2)एन, 313 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0