छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी बना हुआ

Jan 16, 2026 - 10:08
 0  0
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी बना हुआ

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी बना हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन तक शीतलहर चल सकती है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में एक-दो पॉकेट में शीतलहर का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30°C (दुर्ग) और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4°C (अंबिकापुर) दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0