छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शराब पीने के दौरान हुअ विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शराब पीने के दौरान हुअ विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार रात वह कुछ युवकों के सात शराब पी रहा था। हालांकि, पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान रोशन सूर्यवंशी (23) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे रोशन सूर्यवंशी कुछ अन्य युवकों के साथ तालाब के पास शराब पी रहा था।
इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने रोशन के पेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी आंतें बाहर आ गईं, जिसके बाद वह दर्द से कराहने लगा।
इलाज के दौरान युवक की मौत
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रोशन को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, इलाज के दौरान रोशन सूर्यवंशी ने दम तोड़ दिया। नैला चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
संदेहियों से पूछताछ जारी
पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रोशन सूर्यवंशी की हत्या कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









