छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Jan 13, 2026 - 17:30
 0  0
छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक का सवार घायल हो गया। इस मामले में मृतक के चाचा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने घायल युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटना पखांजूर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पीव्ही 09 सत्यानंदनगर निवासी सूरज सरकार (27) अपने भाई राज सरकार के साथ बाइक से पखांजूर जा रहे थे। वे कुमुद मंडल के खेत (पीव्ही 31) के पास पहुंचे। इस दौरान रॉन्ग साइड से आ रही बाइक (CG 19 BU 5136) ने दोनों भाई को टक्कर मार दी।

रॉन्ग साइड से आ रही बाइक को ग्राम हरनगढ़ के रहने वाले संजीत दुग्गा चला रहा था। वहीं, इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पखांजूर ले जाया गया। राज सरकार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें धमतरी रेफर किया।

चाचा के शिकायत पर FIR दर्ज

वहीं, सूरज सरकार की हालत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा था। हालांकि, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा निमाई सरकार की शिकायत पर पखांजूर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125(a) और 106(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0