छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला

Feb 1, 2026 - 08:47
 0  0
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने युवती को मिलने बुलाया। फिर दोस्तों संग मिलकर गला घोंटकर मारा। वारदात के बाद शव कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया था।

मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी का है। वारदात के 2 महीने बाद युवती का मानव कंकाल मिलने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि मुख्य आरोपी जिससे लड़की का अफेयर था, उसने पैर पकड़ रखा था। दूसरे दोस्त ने मुंह दबाया था, नाबालिग ने गला घोंटा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

2-3 साल से था अफेयर

जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम संगीता उसेंडी (22) है, जो बड़े कापसी की रहने वाली थी। वहीं हत्या में शामिल आरोपियों में बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा (21), दोस्त समनदीप पन्ना (20) और एक नाबालिग है। तीनों साहडोंगरी गांव के रहने वाले हैं।

बॉयफ्रेंड और युवती के बीच पिछले 2-3 साल से अफेयर था। आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी गर्लफ्रेंड उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इस बात से नाराज होकर उसने हत्या कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0