एमसीबी जिले के पौड़ी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Feb 7, 2026 - 17:52
 0  0
एमसीबी जिले के पौड़ी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली

एमसीबी जिले के पौड़ी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 18 लाख रुपए कीमत के 6 किलो चांदी के जेवरात समेत कई सामान जब्त किया है। इस मामले में एक युवक और दो नाबालिग को पकड़ा गया है।

दरअसल, 03 फरवरी को पीड़ित सौरभ सरकार ने शिकायत में बताया था कि, अज्ञात आरोपियों ने रात में उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई।

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि, केराडोल बस्ती क्षेत्र में राजिम बंसल (18) और दो नाबालिग संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। पुलिस टीम सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची, जहां तीनों आरोपी झरिया देसमुख के घर के पास बैठे मिले। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया। जिसमें दो सूटकेस, दो लैपटॉप, चार मोबाइल, तीन पीतल की थालियां और सोने-चांदी के जेवर व सिक्के शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है।

साड़ी में लिपटे मिले चांदी के जेवर

इस प्रकरण में बरामदगी के दौरान केराडोल साजा पहाड़ मुख्य मार्ग से लगी छोटी टेकरी क्षेत्र में सर्चिंग के समय पुलिस टीम को पुरानी साड़ी में लिपटी एक वजनदार पोटली मिली। पोटली खोलने पर उसमें प्लास्टिक झोले में भारी मात्रा में नए चांदी के जेवर मिले।

तौल कराने पर चांदी के जेवरों का कुल वजन 6 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 18 लाख रुपए आंकी गई है। बरामद जेवरों में करधन, पायल, सांठी, कंगन और चूड़ियां शामिल हैं।

पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए धारा 106 बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत गवाहों के समक्ष चांदी के जेवर जब्त किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0