एनएचएम कर्मियों पर गिरी गाज, अध्यक्ष सहित 25 अधिकारी-कर्मचारी की सेवा समाप्त करने का आदेश 

Sep 4, 2025 - 17:13
 0  0
एनएचएम कर्मियों पर गिरी गाज, अध्यक्ष सहित 25 अधिकारी-कर्मचारी की सेवा समाप्त करने का आदेश 

रायपुर। नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मी पर अब गाज गिरना शुरू हो गया है, संघ के अध्यक्ष तथा अन्य संविदा चिकित्सक को बर्खास्त कर दिया है, जिसके विरोध में कर्मचारी सीएमएचओ दफ्तार पर विरोध करेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार एनएचएम कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। उनके काम पर नहीं लोटने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई। इतना ही नहीं टीकाकरण तथा अन्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने काम पर लौटने का निर्देश दिया था। आदेश का पालन नहीं करने पर उन्हें सेवा से पृथक करने की चेतावनी दी गई थी। 

स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर 25 स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। इधर इस हड़ताल को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। इस हड़ताल का समर्थन सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विजय बघेल ने किया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। इधर मितानिन भी नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। 
आर.शर्मा
००

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0