आरएसएस मानहानि केस: राहुल गांधी भीवंडी कोर्ट में पेश, हर्षवर्धन सपकाल बने नए जमानती

आरएसएस मानहानि मामले में राहुल गांधी शनिवार को भीवंडी कोर्ट पहुंचे। पुराने जमानती के निधन के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को नया जमानती बनाया गया। जानिए पूरा मामला।

Feb 21, 2026 - 14:18
 0  1
आरएसएस मानहानि केस: राहुल गांधी भीवंडी कोर्ट में पेश, हर्षवर्धन सपकाल बने नए जमानती
2014 के मानहानि मामले में राहुल गांधी ने भरी नई जमानत, कोर्ट ने आगे की सुनवाई से दी व्यक्तिगत पेशी में छूट

महाराष्ट्र के भीवंडी स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2014 के आरएसएस मानहानि मामले में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने जमानती के निधन के बाद नई जमानत दाखिल की। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को उनका नया जमानती बनाया गया।

राहुल गांधी भीवंडी कोर्ट जाते समय रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध भी किया गया। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे समय पर कोर्ट परिसर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

यह मामला एक आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ने वाला बयान दिया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस टिप्पणी से संगठन की छवि को ठेस पहुंची।

राहुल गांधी के वकील ने बताया कि कोर्ट में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और नई जमानत स्वीकार कर ली गई है। कोर्ट ने राहुल गांधी को भविष्य की सुनवाइयों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से स्थायी छूट भी दे दी है।

वकील ने कहा कि अब मामले में जांच अधिकारी की जिरह दोबारा शुरू की जाएगी। शनिवार को राहुल गांधी से किसी प्रकार की पूछताछ या बयान दर्ज नहीं किया गया। पूरी प्रक्रिया करीब आधे घंटे में पूरी हो गई।

गौरतलब है कि यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत दर्ज है। शिकायतकर्ता की जिरह पहले ही पूरी हो चुकी है और अब केस अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0