Durg Crime News: नेवई-उतई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का गांजा जब्त
दुर्ग में पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 6.5 किलो गांजा जब्त किया। आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत जेल भेजा गया, नेटवर्क की जांच जारी।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। उतई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई 19 मार्च को की गई, जब पुलिस को सूचना मिली कि रिसाली इलाके में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 3.5 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दूसरी कार्रवाई ग्राम पतोरा क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को मोटरसाइकिल पर घूमते हुए पकड़ा। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 3 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 2.40 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









