विजय बघेल का जन्मदिन: भिलाई में समर्थकों की भीड़, सांसद ने मंदिरों में पूजा कर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का जन्मदिन भिलाई में उत्साह के साथ मनाया गया। समर्थकों और नेताओं ने सेक्टर-5 स्थित निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सांसद ने मंदिरों में पूजा करने के साथ बुजुर्गों और बच्चों के बीच मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया।

Mar 15, 2026 - 10:11
 0  4
विजय बघेल का जन्मदिन: भिलाई में समर्थकों की भीड़, सांसद ने मंदिरों में पूजा कर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद
आज विजय बघेल का जन्मदिन: भिलाई में समर्थकों का तांता, मंदिरों में पूजा कर बुजुर्गों के साथ मनाया खास दिन

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। उनके जन्मदिन के अवसर पर भिलाई में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही उनके सेक्टर-5 स्थित निवास पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही और लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया।

अपने खास दिन की शुरुआत सांसद विजय बघेल ने क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद वे सेक्टर-8 स्थित स्नेह संपदा विद्यालय पहुंचे, जहां बच्चों के साथ केक काटकर मिठाइयां बांटी और उनसे बातचीत की।

इसके बाद वे सेक्टर-2 स्थित आस्था मानव सेवा परिसर पहुंचे, जहां बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें फल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर भाजपा से जुड़े कई नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी सांसद विजय बघेल को बधाई दी। साथ ही दुर्ग संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

इस दौरान खेल जगत और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी सांसद को शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की। पूरे दिन भिलाई में उनका जन्मदिन उत्साह और स्नेह के माहौल में मनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0