लिवर सड़ने पर पसीने से आती है खास तरह की बदबू, डॉक्टर ने बताया पहचानने का तरीका

Feb 3, 2026 - 09:20
 0  0
लिवर सड़ने पर पसीने से आती है खास तरह की बदबू, डॉक्टर ने बताया पहचानने का तरीका

पसीने की वजह से बदबू आना एक आम बात है। लेकिन कई बार यह बहुत तेज और गंदी होती है। इसे बिल्कुल भी इग्नोर ना करें। इसके पीछे डायबिटीज, लिवर-किडनी डैमेज जैसा साइलेंट किलर भी हो सकता है। डॉक्टर से जानें कि पसीने की बदबू क्या बताती है।

शरीर से बदबू आने का कारण

हर इंसान की एक अपनी महक होती है, जो हमेशा अलग होती है। लेकिन कई बार यह इतनी तेज और दुर्गंध होती है कि लोग दूर-दूर रहने लगते हैं। अक्सर साफ-सफाई ना करने या गंदे कपड़े पहनने की वजह से यह आती है। लेकिन डॉक्टर लिका का कहना है कि सांस और शरीर से आने वाली अजीब गंध के पीछे हमेशा साफ-सफाई से जुड़ा कारण नहीं होता। कई बार यह अंदर छिपी हुई स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।

शरीर की बदबू खत्म करने का तरीका

डर्मेटोलॉजिस्ट और लॉन्जेविटी मेडिसिन स्पेशियलिस्ट डॉक्टर लिका ने अपनी वीडियो में बताया कि स्किन, सांस और पसीने की गंध हमारी हेल्थ का इंडिकेटर हैं। इन वार्निंग साइन को इग्नोर ना करें और वक्त पर टेस्ट करवाकर सही इलाज पाएं। तभी आपके शरीर से हमेशा के लिए बदबू खत्म होगी।

मछली जैसी गंध

डॉक्टर लिका ने बताया कि अगर शरीर से मछली की महक आती है, तो आपको रेयर मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। इसे trimethylaminuria ट्रिमेथिलैमिनूरिया कहते हैं।

पसीने से एसिड की बदबू

अगर पसीने से सड़न या एसिड की बदबू आती है तो आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रोब्लम्स या प्री डायबिटीज भी हो सकती है। यह डायबिटीज से पहली स्टेज होती है, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं होता।

अमोनिया की गंध

अगर पसीने से अमोनिया जैसी तीखी बदबू आती है और खासतौर से स्पोर्ट खेलने के बाद तो मतलब शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स की कमी है। आप हेल्दी कार्ब्स वाले फूड्स का इनटेक बढ़ाएं।

सड़न की बदबू

कुछ लोगों से बहुत गंदी बदबू आती है और उनके पास खड़ा होना या बैठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोग लिवर डिजीज के मरीज हो सकते हैं। इसमें पसीने से सड़ने जैसी बदबू आती है या आपको मेटाबॉलिक डिसऑर्डर भी हो सकता है।

अंडा सड़ने की बदबू

अगर शरीर से अंडा सड़ने जैसी बदबू आती है तो डिस्बिओसस हो सकता है। इसके साथ किडनी डैमेज और इंटेस्टाइनल प्रोब्लम का खतरा भी हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0