राजधानी रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू हुए 15 दिन पूरे हो चुके

Feb 10, 2026 - 08:36
 0  0
राजधानी रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू हुए 15 दिन पूरे हो चुके

राजधानी रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कमिश्नरी के अधिकारियों ने पिछले 15 दिनों में सट्टा, गांजा और नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपए की जब्ती की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों, अंतरराज्यीय गांजा तस्करों, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों, नशीली गोलियां बेचने वालों और लंबे समय से फरार वारंटियों पर कार्रवाई की है। कमिश्नरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना प्रभारियों ने बीते 15 दिनों में 800 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की है।

विजुअल पुलिसिंग, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन

कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अधीनस्थ अधिकारियों को विजुअल पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राजधानी की सड़कों पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती बढ़ाई गई है। अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0