बीजापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का पुतला दहन किया

Dec 29, 2025 - 07:21
 0  0
बीजापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का पुतला दहन किया

बीजापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का पुतला दहन किया। भाजयुमो ने दोनों नेताओं पर सनातन विरोधी बयानबाजी का आरोप लगाया। यह प्रदर्शन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश पर और बीजापुर जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी के नेतृत्व में किया गया।

भाजयुमो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार सनातन धर्म, भगवान श्रीराम और साधु-संतों का अपमान करते आ रहे हैं। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने सनातन धर्म का विरोध किया है।

उन्होंने भूपेश बघेल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध करने को कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताया।

पुतला दहन के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जिलाराम राणा, भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, भाजपा प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य मथियस कुजूर, भाजपा उपाध्यक्ष राजू कलमू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जागर लक्ष्मैया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी, ज्योति हेमला, पूजा पोदी, पार्षद संजय रिवानी, गोलू नाग और दीपक भट्ट सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0