पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड

Jan 15, 2026 - 08:41
 0  0
पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड

 जनवरी के पहले पखवाड़े में अंबिकापुर में ठंड (CG Cold Wave) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ यह 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री की गिरावट (Weather Update) दर्ज हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विज्ञानियों के अनुसार लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बने हुए हैं। इसके कारण हिमालय और उत्तराखंड क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक महसूस किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

पांच जनवरी से सामान्य से नीचे तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पांच जनवरी से लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान में यह सामान्य से चार डिग्री कम बना हुआ है। मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिलने से आगामी एक-दो दिनों तक ठंड के तेवर तीखे बने रहने की संभावना जताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0