पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में घर के भीतर हुई बड़ी चोरी का दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सफल खुलासा करते हुए घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार किया

Feb 1, 2026 - 18:25
 0  0
पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में घर के भीतर हुई बड़ी चोरी का दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सफल खुलासा करते हुए घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार किया

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में घर के भीतर हुई बड़ी चोरी का दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सफल खुलासा करते हुए घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पुराने विश्वास का फायदा उठाकर करीब 20 लाख रुपए के सोने-हीरे के आभूषण चोरी किए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर विधिवत जप्त कर लिया है।जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल जैन, निवासी पद्मनाभपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तार आरोपी का नाम कविता देशलहरे (36 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई बताया गया है।

संदेह के आधार पर पूछताछ में हुआ खुलासा विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेह के घेरे में आई एक महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पहले से ही प्रार्थी के घर में घरेलू कामकाज करती थी। घर के सदस्यों के विश्वास का फायदा उठाकर उसने सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने जब्त किया चोरी का सामान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए। जप्त सामग्री में हीरे जड़ी सोने की एक चैन, दो मंगलसूत्र, एक नेकलेस, दो जोड़ी कान के झुमके, एक चांदी का करधन, एक बड़ी पायल, एक छोटी पायल और दो बिछिया शामिल हैं। बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0