दुर्ग शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई

Jan 18, 2026 - 17:08
 0  0
दुर्ग शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई

दुर्ग शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। भिलाई नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह सुपेला संडे मार्केट से पूरा बेजा कब्जा हटा दिया है। मार्केट में 150 दुकानों के बाहर लगने वाले ठेले और अस्थायी निर्माण पर कार्रवाई हुई।

इस दौरान शिवलिंग चबूतरा को हटाने पर विवाद की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद चबूतरा तोड़ दिया गया है। वहीं, सुपेला के दुकानदारों ने इस कार्रवाई का सपोर्ट किया है उन्होंने इसे सही बताया है। वहीं, मानवता के नाते कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई में लगे निगम अमले और पुलिस के लिए नाश्ते की व्यवस्था की। बताया जा कार्रवाई अगले संडे भी होगी।

6 थानों की पुलिस बल की तैनाती में हुई कार्रवाई

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम सुबह 6 बजे मौके पर पहुंची और अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अस्थायी निर्माण को हटाया गया।

विरोध की आशंका को देखते हुए सुपेला, छावनी, खुर्सीपार, सेक्टर-6 कोतवाली और जामुल थाने की पुलिस टीमों को तैनात किया गया था। महिला पुलिस बल भी कार्रवाई में शामिल रही।

कार्रवाई से पहले ही शनिवार देर रात सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी गई थी। हालांकि आज कार्रवाई की कार्रवाई पूरी हुई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है अगले रविवार को भी यह कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0