जरूरत की खबर- क्या ठंड में मोजा पहनकर सोना सही

Jan 10, 2026 - 08:17
 0  0
जरूरत की खबर- क्या ठंड में मोजा पहनकर सोना सही

कई बार ऐसा होता है कि रात में सोते समय अचानक नींद टूट जाती है। स्लीप एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे एक कारण कोल्ड फीट भी हो सकता है। कोल्ड फीट यानी पैरों का अचानक बहुत ठंडा हो जाना।

सर्दियों के मौसम में कोल्ड फीट से बचने का सबसे आसान तरीका है, रात में मोजे पहनकर सोना। लेकिन सवाल ये है कि क्या ये हेल्दी प्रैक्टिस है? क्या मोजा पहनकर सोने का कोई साइड इफेक्ट भी हो सकता है?

इन्हीं सवालों का जवाब जानेंगे आज जरूरत की खबर में। साथ ही जानेंगे कि-

  • क्या मोजे पहनकर सोने से कोई समस्या हो सकती है?
  • किन लोगों को मोजे पहनकर नहीं सोना चाहिए?
  • क्या पैरों को गर्म रखने का कोई और तरीका है?

एक्सपर्ट- डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली

सवाल- क्या रात में कोल्ड फीट से बचने के लिए मोजा पहनकर सोना सही है? साइंस इस बारे में क्या कहता है?

जवाब- हां, रात में कोल्ड फीट से बचने के लिए मोजे पहन सकते हैं। इससे पैर गर्म रहते हैं और रात में बार-बार नींद भी नहीं खुलती है।

  • नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, पैर गर्म रहने से नींद जल्दी आती है। इसका मतलब है कि अगर आप मोजे पहनकर लेटे हैं तो नींद जल्दी आएगी।
  • इसका साइंस ये है कि मोजा पहनने से पैर गर्म रहते हैं, जिससे ब्लड वेसल्स फैलती हैं। इस प्रक्रिया को वेसोडिलेशन कहते हैं। इससे शरीर आराम के मोड में चला जाता है और नींद आ जाती है।
  • वहीं, जब पैर ठंडे होते हैं तो ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे शरीर को आराम और नींद का सही संकेत नहीं मिल पाता है।

सवाल- मोजा पहनना बॉडी की हीट साइकल को कैसे प्रभावित करता है?

जवाब- नींद के दौरान शरीर का कोर टेम्प्रेचर यानी अंदरूनी तापमान धीरे-धीरे कम होता है। यह प्रक्रिया अच्छी नींद के लिए जरूरी है।

अगर पैर ठंडे होते हैं तो शरीर को लगता है कि बाहर के वातावरण का तापमान कम हो रहा है। इसलिए शरीर अपनी गर्मी बचाने के लिए इसे अंदर की तरफ खींचने लगता है, जिसके कारण बॉडी का कोर टेम्परेचर कम नहीं हो पाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0