छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेक्स रैकेट पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेक्स रैकेट पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एक सप्ताह में तीसरी बार एक्शन हुआ है। बोइरदादर इलाके में पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, बोईरदादर निवासी नारायण वैष्णव (55) बाहर से लड़कियों को बुलाकर अपने घर में देह व्यापार कराता है। पुलिस ने शनिवार की रात पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर उसके घर भेजा। इस दौरान 35 साल की संदिग्ध महिला मौजूद थी।
ऐसे में प्वाइंटर ने जैसे ही पुलिस को संकेत दिया। चक्रधर नगर, साइबर और महिला थाना की संयुक्त टीम ने मकान को घेरकर दबिश दी। जहां मकान में नारायण वैष्णव और संदिग्ध महिला मिले।
लोकल और बाहर से लड़किया बुलाता
पूछताछ करने पर यह स्पष्ट हुआ कि, नारायण वैष्णव रुपए का लालच देकर लोकल और बाहर से लड़कियों को बुलाता था। उनसे देह व्यापार कराता था। ऐसे में मकान की जांच करने पर यहां आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया गया।
आगे की कार्रवाई की जा रही
इसके बाद पुलिस ने आरोपी नारायण वैष्णव को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 हजार कैश और 2 मोबाइल जब्त किया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 3, 4, 5 और 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









