छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ
छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों के भीतर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। दिन के तापमान स्थिर बने रहने के संकेत हैं, जबकि रातें ठंडी हो सकती हैं।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं रायपुर में सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रह सकता है। इससे पहले प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। लेकिन फिलहाल इसकी संभावना नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









