छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जिला बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जिला बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाने से पहले ही जवान की मौत हो गई है। गोली जवान के सिर के दाहिने हिस्से (कनपटी) में लगी है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान कांकेर निवासी पिंगल जूरी के रूप में हुई है। ये कोड़नार कैंप में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। आज 25 दिसंबर की सुबह कैंप में ही ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल जवान को अस्पताल लाया।
हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। जवान के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। नारायणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, कोड़नार कैंप हाल ही में 19 दिसंबर को स्थापित किया गया था। जिससे अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा और विकास को मजबूती दी जा सके।
7 दिन पहले BSF जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को गोली मारी
नारायणपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान ने 7 दिन पहले सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक जवान का नाम सचिन कुमार है। जवान यूपी के बागपत जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से नारायणपुर के होरादी सुरक्षा कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था। जवान ने कैंप में ही ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









