छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की

Feb 8, 2026 - 09:21
 0  0
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिले में म्यूल अकाउंट और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है।

यह कार्रवाई धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में की गई। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर म्यूल अकाउंट लेयर-1 के खाताधारक की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि 9 जनवरी 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मेघा शाखा, मगरलोड के एक खाते में ऑनलाइन ठगी के माध्यम से 24 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी।

एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि जांच में यह खाता धमेंद्र कुमार साहू (27 वर्ष), निवासी बेलोरा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी के नाम पर पाया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने धनलक्ष्मी बैंक से लोन दिलाने का झांसा दिया।

आरोपी ने खाते के क्यूआर कोड से की धोखाधड़ी

उसने पीड़िता का मोबाइल लेकर ऑनलाइन लोन आवेदन भरने के बहाने फोन-पे का पासवर्ड हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने खाते के क्यूआर कोड के माध्यम से 24 हजार रुपए की धोखाधड़ी की।

बैंक स्टेटमेंट के अवलोकन से पुष्टि हुई कि यह राशि यूपीआई लेनदेन के जरिए आरोपी के खाते में पहुंची थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चॉइस सेंटर संचालन से संबंधित कोई सरकारी गाइडलाइन या लेनदेन रजिस्टर नहीं रखता था।

उसने क्यूआर कोड के माध्यम से अपने मोबाइल में राशि प्राप्त करना भी स्वीकार किया, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। पीड़िता के बयान और बैंक खातों के दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0