छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वेलेंटाइन वीक में लिव इन में रह रहे एक कपल ने शादी में हो रही देरी के कारण सुसाइड कर लिया

Feb 12, 2026 - 18:32
 0  0
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वेलेंटाइन वीक में लिव इन में रह रहे एक कपल ने शादी में हो रही देरी के कारण सुसाइड कर लिया

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वेलेंटाइन वीक में लिव इन में रह रहे एक कपल ने शादी में हो रही देरी के कारण सुसाइड कर लिया। लड़का 18 साल का था, वहीं लड़की भी बालिग हो चुकी थी। लड़की का कहना था कि उसकी बदनामी हो रही है। परिजनों ने शादी के लिए हां कह दिया था, लेकिन लड़के की उम्र 21 साल नहीं होने के कारण रुके हुए थे।

कपल पनकोटा गांव में एक अलग घर लेकर साथ रह रहा था। 11 फरवरी की रात अनीता सिंह (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब अनीता के बॉयफ्रेंड कृष्णा सिंह (18) ने फंदे पर अपनी गर्लफ्रेंड को लटके देखा तो, वह भी घर के पास एक पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

करीब 2 साल पहले एक रिश्तेदार की शादी में हमाली गांव की रहने वाली अनीता सिंह (20) और अमलिहा गांव के रहने वाले कृष्णा सिंह (18) की मुलाकात हुई थी। वहां दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किया और बातचीत करने लगे। कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों का मिलना जुलना, साथ रहना देखकर लड़की के घर वाले भी शादी के लिए मान गए थे। परिजनों ने सरकार के सामुहिक विवाह में शादी के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन लड़के की उम्र कम होने के कारण वह फॉर्म रिजेक्ट हो गया था। लड़का अभी 18 साल का हुआ था। वहीं लड़की बालिग हो चुकी थी।

मानसिक रुप से परेशान थे दोनों

इस घटना के बाद दोनों मानसिक रुप से परेशान चल रहे थे। शादी में देरी होने पर परिजनों की सहमति से दोनों ने गांव में एक अलग घर लिया था। जहां वे पिछले 3 महीने से रह रहे थे। इसी घर में लड़की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई।

युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसने भी घर के पास नीलगिरी के एक प्लॉट में करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली।

दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए

युवक की नानी मानवति का कहना है कि, लड़के की उम्र कम थी। दोनों ज्यादा दिन नहीं रुक पाएंगे कह रहे थे। देर रात सोते समय लड़की ने फांसी लगा ली। उसे लड़के ने नीचे उतारा।

बच जाएगी करके नीचे सुला दिया। लेकिन सांसे नहीं चल रही थी। पानी भी नहीं पी रही थी। जिसके बाद लड़का घर से भागकर गया और पेड़ पर फांसी लगा ली। दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0